9:56 PM Hindi Christian Video "मायाजाल को तोड़ दो" क्लिप 4 - क्या बाइबल में विश्वास करना प्रभु में विश्वास करने के बराबर है? |
Hindi Christian Video "मायाजाल को तोड़ दो" क्लिप 4 - क्या बाइबल में विश्वास करना प्रभु में विश्वास करने के बराबर है?अधिकांश पादरियों और धार्मिक जगत के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि बाइबल प्रभु का प्रतिनिधित्व करती है, और यह कि प्रभु में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है, और बाइबल में विश्वास करना प्रभु में विश्वास करना है। उनका मानना है कि यदि कोई बाइबल की शिक्षाओं से हटकर कार्य करता है, तो उसे विश्वासी नहीं कहा जा सकता, और यह कि जब तक कोई बाइबल पर अवलंबित रहता है, तब तक उसे बचाया सकता है और वह स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है। क्या बाइबल वास्तव में प्रभु का प्रतिनिधित्व कर सकती है? बाइबल और प्रभु के बीच क्या संबंध है? प्रभु यीशु ने कहा था, "तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है; और यह वही है जो मेरी गवाही देता है; फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते।" (यूहन्ना 5:39-40)।(© BSI) सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं"आख़िरकार, कौन बड़ा हैः परमेश्वर या बाइबल? परमेश्वर का कार्य बाइबल के अनुसार क्यों होना चहिए? क्या ऐसा हो सकता है कि परमेश्वर को बाइबल से आगे बढ़ने का कोई अधिकार नहीं है? क्या परमेश्वर बाइबल से दूर नहीं जा सकता है और अन्य काम नहीं कर सकता है? ... तुम्हें जानना चाहिए कि पहले कौन आया था, परमेश्वर या बाइबल! सब्त का प्रभु होते हुए, क्या वह बाइबल का भी प्रभु नहीं हो सकता है?" ("वचन देह में प्रकट होता है" से )
आज का बाइबल पाठ आपको बताएगा कि बुद्धिमान कुवाँरियाँ कैसे मेमने के भोज में शामिल होती हैं हिंदी बाइबिल स्टडी—आपकी आस्था को मजबूत करना—पढ़ने के बेहद योग्य |
|
Total comments: 0 | |